लगातार सोशल मीडिया पर हो रही हैं निगरानी, इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो अपलोड़ करने वाला युवक गिरफ्तार
खुलासा न्यूज, बीकानेर। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड़ करना मुसीबत को न्यौता दे सकता है। पुलिस द्वार लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म की निगरानी की जा रही ताकि किसी भी प्रकार की गलत पोस्ट ना हो। ऐसी ही कार्रवाई बीकानेर के पांचू पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने 19 वर्षीय रौनक विश्नोई निवासी कुदसू को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार युवक ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल पिस्टल के साथ फोटो अपलोड़ की थी। जिस पर टीम ने दस्तयाब कर पुछताछ की और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गिरफ्तारी की गयी है। पुलिस ने युवक के सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो को डिलीट करवाया है। पुलिस के अनुसार लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो की प्रदर्शनी मुसीबत बन सकती है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ