Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया देशी कट्टा

Bansal
1 month ago
बीकानेर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया देशी कट्टा

बीकानेर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया देशी कट्टा

बीकानेर। हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेएनवीसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई 17 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे शिक्षा हाई स्कूल के सामने, हाउसिंग बोर्ड वाली रोड, जेएनवीसी क्षेत्र में की गई। पुलिस ने मौके पर एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाब सिंह पुत्र रेवंत सिंह, उम्र करीब 21 वर्ष 8 माह, जाति राजपूत, निवासी रामदेव मंदिर के पास, समंदसर रोड, लखासर, थाना श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब हथियार आरोपी के पास कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इस संबंध में पूछताछ एवं जांच कर रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: