Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

डूंगर कॉलेज के पास युवक से मारपीट, शर्ट फाड़कर 22 हजार रुपए निकालने का आरोप

Bansal
7 hours ago
डूंगर कॉलेज के पास युवक से मारपीट, शर्ट फाड़कर 22 हजार रुपए निकालने का आरोप

डूंगर कॉलेज के पास युवक से मारपीट, शर्ट फाड़कर 22 हजार रुपए निकालने का आरोप

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में डूंगर कॉलेज के पास एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी जेब से 22 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कुछ लोगों पर अभद्र व्यवहार, धमकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

गोपालसर निवासी 31 वर्षीय अशोक कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 26 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह डूंगर कॉलेज के पास था। इसी दौरान  श्याम सुंदर विश्नोई निवासी पिथरासर सहित 2-3 अन्य लोगों वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकाने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की तथा उसकी पहनी हुई शर्ट फाड़ दी। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान उसकी शर्ट की जेब में रखे 22 हजार रुपए भी निकाल लिए गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: