बीकानेर: क्रिकेट देखने गए युवक पर हमला, इतने हजार रुपए छीनने का भी लगाया आरोप
बीकानेर: क्रिकेट देखने गए युवक पर हमला, इतने हजार रुपए छीनने का भी लगाया आरोप
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता देखने गए एक युवक और उसके भाई के साथ मारपीट कर घायल करने तथा 50 हजार रुपये नकद ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में मांगीलाल पुत्र नगराजराम, निवासी जसरासर ने 25 सितंबर को पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार, 23 सितंबर की रात मांगीलाल का भतीजा कैलाश पुत्र खेताराम बोलेरो वाहन से गिवरसर से जसरासर आया था। उसके पास करीब 10-12 खाद-बीज की दवाइयों के कार्टन और 50 हजार रुपये नकद थे। जसरासर पहुंचने के बाद कैलाश और मागीलाल का पुत्र पुनमचन्द दोनों क्रिकेट प्रतियोगिता देखने गए और मैच देखने के बाद घर जाने के लिए रवाना हुए।
आरोप है कि इसी दौरान कार, व बिना नंबर की एक कैंपर गाड़ी तथा एक बिना नंबर की गाड़ी सहित तीन वाहन वहां पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक, कैंपर वाहन ने कैलाश की बोलेरो को टक्कर मारकर रोक दिया। इसके बाद तीनों वाहनों में सवार लोगों ने लोहे की सरियों और लाठियों से उसके पुत्र व उसके भतीजे पर हमला कर दिया। रिपोर्ट में देवाराम पुत्र राजूराम, कृष्ण पुत्र खिराजराम, रूपाराम पुत्र बुधराम, बजरंग पुत्र शेराराम, खिराजराज पुत्र नानककराम तथा गिरधारी पुत्र बुधराम समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, मारपीट में पुनमचन्द और कैलाश को गंभीर चोटें आईं और उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी अपनी गाडिय़ां लेकर चले गए। आरोप है कि कैलाश के पास रखे 50 हजार रुपये भी ले लिए गए तथा बोलेरो वाहन को तोड़ दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ