Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

1 month ago
बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गुसाईसर छोटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खेत जा रहे एक युवक पर लाठी-सरियों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की 60 वर्षीय मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुसाईसर छोटा निवासी सोना देवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 27 जून की रात करीब 8 बजे उनका 35 वर्षीय पुत्र लिछराम बाइक से खेत जा रहा था। आरोप है कि उसका बड़ा भाई भेराराम, रामनिवास, दिलीप, कालूराम और मानीदेवी उसका पीछा करते हुए खेत तक पहुंचे।

वहां पहुंचकर उन्होंने लिछराम पर लोहे की रॉड, लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में लिछराम के पैर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

परिवादिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है और पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में रह रहा है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल शक्ति सिंह को सौंपी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: