Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: युवक से मारपीट कर जंगल में छोड़ा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

rk
3 months ago
बीकानेर: युवक से मारपीट कर जंगल में छोड़ा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: युवक से मारपीट कर जंगल में छोड़ा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
 
खुलासा ऑनलाइन। महाजन क्षेत्र की ढाणी छिपलाई में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जंगल में घायल अवस्था में छोड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ महाजन थाने में मामला दर्ज करवाया है। घायल युवक का इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महाजन पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के दनियासर निवासी गिरधारी पुत्र हीराराम नायक ने रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई कालूराम गाय खरीद-फरोख्त का काम करता है। वह 1 मार्च को ढाणी छिपलाई में गाय खरीदने आया था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे फोन किया। इस दौरान ढाणी छिपलाई निवासी सुभाष नायक ने फोन उठाया और कहा कि कालूराम अब कभी गांव नहीं आएगा।
 
इस बात की सूचना मिलने पर गिरधारी ढाणी छिपलाई पहुंचा, लेकिन वहां उसका भाई नहीं मिला। बाद में जब उसने सुभाष से संपर्क किया तो उसने बताया कि कालूराम गांव से बाहर वन विभाग के इलाके में पड़ा हुआ है। जब परिवादी मौके पर पहुंचा तो कालूराम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और पास में सुभाष नायक, राजू नायक सहित तीन लोग लाठियां लेकर बैठे हुए थे।
 
घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल कालूराम को महाजन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित के भाई ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट करने के साथ लूटपाट भी की। पुलिस ने परिवाद के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
 
 
 
 
 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: