Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में युवक को चोर समझकर भीड़ ने पीटा, जांच में निकला बेगुनाह

rk
1 month ago
बीकानेर में युवक को चोर समझकर भीड़ ने पीटा, जांच में निकला बेगुनाह

बीकानेर में युवक को चोर समझकर भीड़ ने पीटा, जांच में निकला बेगुनाह

बीकानेर। शहर के पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी में एक युवक को चोर समझकर लोगों ने जमकर पीट दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच में सामने आया कि युवक ने चोरी नहीं की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मंडी की एक नंबर दुकान से करीब एक लाख रुपए चोरी हो गए थे। चोरी के बाद व्यापारियों ने अपने स्तर पर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक पर शक जताया।

इसके बाद व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देर रात तक युवक की पिटाई की जाती रही। सूचना मिलने पर मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। मुक्ता प्रसाद नगर थानाधिकारी विजेंद्र शीला ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक ने चोरी नहीं की थी। हालांकि उसे शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब मंडी की दुकान से चोरी हुए एक लाख रुपए की जांच में जुटी हुई है।

युवक की पिटाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे चोर समझकर लगातार मारपीट की। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पूछताछ में युवक लूणकरणसर क्षेत्र का निवासी निकला। बताया जा रहा है कि मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी पहले से नाराज थे, जिसके चलते युवक को संदिग्ध मानकर उसकी पिटाई कर दी गई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: