Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रोही में पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

2 weeks ago
रोही में पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम


रोही में पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम
बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के केला गांव की रोही में बिजली पोल लगाने के कार्य में लगे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक के भाई छोटेलाल बसेरा पुत्र रोहड़ा मांझी, निवासी चंदन करवा, पोस्ट पोरदास निमिया, जिला गिरिडीह (झारखंड) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका चचेरा भाई दिनेश कुमार पुत्र पांडु मांझी ठेकेदार गोविंद महतो के अधीन बिजली के पोल लगाने का कार्य करने के लिए छत्तरगढ़ क्षेत्र में आया हुआ था।
रिपोर्ट में बताया गया कि 8 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे दिनेश की तबीयत खराब होने पर वह आराम करने के लिए चला गया। दोपहर करीब 3 बजे जब साथी मजदूरों ने उसे कमरे पर नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान कमरे से करीब आधा किलोमीटर दूर केला गांव की रोही में एक पेड़ पर दिनेश फंदे से लटका मिला।
ठेकेदार के कर्मचारियों ने उसे तुरंत उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लूणकरणसर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: