बीकानेर में युवक ने किया सुसाइड: घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव
बीकानेर में युवक ने किया सुसाइड: घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव
बीकानेर। शहर में मंगलवार सुबह आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। नायकों का बास, मोहता सराय क्षेत्र में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे घटना की सूचना मिली। मृतक की पहचान विक्रम पुत्र राजू राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सदस्य शोएब और राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और सहयोग किया।
वहीं गंगाशहर पुलिस थाना से हरसुख राम व सहीराम ज्याणी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ