गंगानगर रोड पर पर तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
गंगानगर रोड पर पर तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के गंगानगर रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में खारा निवासी चेतन राम पुत्र नारायण राम निवासी खारा जामसर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार वाहन नंबर RJ50 GA 0719 के चालक ने वाहन को गफलत और लापरवाही से चलाते हुए परिवादी के भाई देवीलाल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में देवीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर BNS की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज जांच सहायक उपनिरीक्षक लाभूराम कर रहे हैं। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ