Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: गैस गोदाम के पास बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट से युवक की मौके पर ही मौत

1 month ago
बीकानेर: गैस गोदाम के पास बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट से युवक की मौके पर ही मौत

बीकानेर: गैस गोदाम के पास बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट से युवक की मौके पर ही मौत 

बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में गैस गोदाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर शुक्रवार को लोक परिवहन बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हेडकांस्टेबल श्यामलाल भाम्भू ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुई। सूरतगढ़ की ओर से आ रही लोक परिवहन बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार चेतराम मेघवाल (20) को टक्कर मार दी। चेतराम लूणकरणसर के वार्ड एक का निवासी था। 

टक्कर के बाद चेतराम सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया। दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर, बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार चेतराम ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने फरार बस ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: