Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत की पानी की डिग्गी में गिरा युवक, डूबने से मौत

Bansal
2 weeks ago
खेत की पानी की डिग्गी में गिरा युवक, डूबने से मौत

खेत की पानी की डिग्गी में गिरा युवक, डूबने से मौत

बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से 32 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसा करीब 3:30 बजे हुआ। राजेडू गांव निवासी देवाराम पुत्र कुंभाराम मेघवाल खेत में पानी की डिग्गी के पास बूस्टर के पाइप में पानी भर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह डिग्गी में जा गिरा और पानी में डूब गया। काफी देर बाद उसका शव डिग्गी से बरामद हुआ।

सूचना मिलने पर सेरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई तोलाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार सुबह कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद कर रहे हैं। खेतों में बनी पानी की डिग्गियों के आसपास सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: