Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

2 months ago
बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र मे घटटू गांव में खेत पर काम करते समय एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। हादसा 9 मई को उस समय हुआ, जब युवक खेत में पानी की मोटर लगा रहा था। पैर फिसलने से वह सीधे कुंड में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान घटटू निवासी देवीसिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई भागीरथसिंह ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार परिवार गांव से करीब तीन किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित खेत में बारहमासी ढाणी बनाकर रहता है और खेती-बाड़ी करता है। देवीसिंह पड़ोसी रामस्वरूप के कृषि कुएं से पानी लेकर खेती कर रहा था।

बताया जा रहा है कि 9 मई को देवीसिंह खेत में पानी की मोटर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर नोखा के बागड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: