खेत जाने का कहकर निकला युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र की ढाणी छिपलाई में युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसकी तलाश की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार बेगराज पुत्र जगमाल नायक निवासी ढाणी छिपलाई ने बताया कि उसका छोटा भाई शैलेन्द्र कुमार पुत्र जगमाल नायक 25 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे खेत जाने की कहकर घर से निकला था। लेकिन वह खेत नहीं पहुंचा और शाम करीब 5 बजे तक घर भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
महाजन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक अनूप सिंह कर रहे हैं। पुलिस युवक की तलाश के साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ