Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

युवाओं ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दो नीलगायों की जान, नहर में गिरी थी गायें

rk
2 weeks ago
युवाओं ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दो नीलगायों की जान, नहर में गिरी थी गायें


युवाओं ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दो नीलगायों की जान, नहर में गिरी थी गायें
बीकानेर। अरजनसर क्षेत्र के युवाओं ने कंवरसेन लिफ्ट नहर में गिरीं दो नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शावकों को सकुशल बचाया गया। यह घटना लालेरा पुली के पास हुई।
रतनीसर निवासी मदन शर्मा ने लालेरा पुली के पास नहर में दो नीलगाय के शावकों को फंसा हुआ देखा। बताया जा रहा है कि दोनों शावक पानी पीने के लिए नहर के किनारे पहुंचे थे, लेकिन फिसलकर गहरे पानी में गिर गए। काफी देर तक वे बाहर निकलने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
मदन शर्मा ने तुरंत इसकी सूचना अरजनसर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं को दी। सूचना मिलते ही युवाओं की टीम अरजनसर से 10 किलोमीटर दूर लालेरा पुली पर पहुंची। उन्होंने बिना समय गंवाए नहर में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
तेज बहाव और नहर की फिसलन भरी दीवारों के बीच करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शावकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शिवराज सिंह और हुक्म सिंह ने विशेष भूमिका निभाई।
समाजसेवी मुकेश भार्गव ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र में वन्य जीवों और पशुओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी की तलाश में जानवर अक्सर नहरों और जलाशयों के पास पहुंच जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
घटना के बाद युवाओं ने आईजीएनपी विभाग से मांग की है कि नहर के आसपास स्थित नर्सरियों और खुले क्षेत्रों में स्थायी वाटर पॉइंट बनाए जाएं। इससे वन्य जीवों को पानी मिल सकेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।
रेस्क्यू टीम में मुकेश भार्गव, रमेश सारण, विक्रम सिंह राठौड़, हुक्म सिंह, शिवराज सिंह, मालाराम, जस्सू, गणेश रांकावत और बलदेव सिंह सहित युवाओं ने सहयोग किया।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: