जूनागढ़ किले की खाई में गिरे युवक को 14 घंटों के बाद सुरक्षित निकाला बाहर
जूनागढ़ किले की खाई में गिरे युवक को 14 घंटों के बाद सुरक्षित निकाला बाहर
बीकानेर। शहर की जूनागढ किले की खाई में एक युवक गिर गया लेकिन वो इतनी गहराई में गिरा की उसकी आवाज तक बाहर नहीं आ सका। किसी तरह से रविवार दोपहर को जानकारी सामने आई कि एक युवक जूनागढ़ की खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस व खदिमतगार खादिम सोसायटी टीम अलर्ट मोड़ पर आई और मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकला। मिली जानकारी के अनुसार पक्का कलां पंजाब निवासी लक्ष्मण राम पुत्र मानाराम शनिवार की शाम 8-9 बजे के करीब खाई में गिर गया था। बाहर आवाज लोगों तक नही पहुंचने के चलते असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, इमरान , जुनैद व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे और कोटगेट थाना पुलिस के महेंद्र और अन्य पुलिस टीम की निगरानी में युवक खाई से निकालकर तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर गए और इलाज शुरू करवाया। अब युवक खाई में गिरा कैसे यह जानकारी अभी तक सामने नही आ पाई है। बताया जा रहा है कि खाई में गिरने के चलते युवक घायल हुए है। ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान , अयूब लोदा व राजकुमार खडग़ावत के सहयोग से युवक को बाहर निकालकर पीबीएम में भर्ती करवाया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ