Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवकों ने दुकान पर लाठियों व हथियारों से किया हमला,सीसीटीवी में घटना हुई कैद

Bansal
7 hours ago
युवकों ने दुकान पर लाठियों व हथियारों से किया हमला,सीसीटीवी में घटना हुई कैद


युवकों ने दुकान पर लाठियों व हथियारों से किया हमला,सीसीटीवी में घटना हुई कैद
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में  उस समय दहशत का माहौल हो गया जब पांच-छह अज्ञात युवकों ने गौरव पथ स्थित एक दुकानदार पर लाठी-सरियों से लैस होकर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के कालूबास निवासी सुनिल कुमार सोमानी ने गौरव पथ पर अपनी दुकान कर रखी है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दो युवक दुकान के आगे मोटरसाईकिल खड़ी कर पुन: बाजार में पैदल जाने लगे तो सुनील के भाई श्रीराम एवं महेश ने उन्हें दुकान के आगे मोटरसाईकिल खड़ी करने से मना किया।
इस पर मोटरसाईकिल सवार दोनों युवकों ने धमकी देते हुए गाली गलौज़ की और वहां से चले गए। करीब 12.30 बजे तीन मोटरसाईकिलों पर छह युवक लाठी-सरियों से लैस होकर आए और आते ही दुकान में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तीनों मोटरसाईकिलों की नम्बर प्लेट पर रूमाल बांध रखी थी और चेहरे भी कपड़े से ढंक रखे थे। सभी छह आरोपियों ने एकराय होकर दिन दहाड़े दुकान में घुस कर दुकान में मौजूद श्रीराम एवं महेश सोमाणी के साथ मारपीट की।
मारपीट में चोटें लगने से दोनों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। झगड़ा होते देख आस पास के दुकानदार एकत्र हुए तो आरोपी तीनों मोटरसाईकिल लेकर वहां से भाग छूटे एवं एक युवक पीछे रह गया। जिसे पकड़ कर दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार सुनील सोमाणी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच एएसआई आवड़दान को दी गई है। मौके का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी दुकानदार पर हमला कर मारपीट करते नजर आ रहे है। घटना के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त है एवं कड़ी कार्रवाही नहीं होने पर व्यापारी आंदोलन की रणनीति बना रहे है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: