Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

rk
8 hours ago
बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

बीकानेर। करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार शाम एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:15 बजे सूचना मिली कि फैक्ट्री के अंदर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान मनीष पुत्र शिवदत्त शर्मा (23 वर्ष) निवासी मेहगांव, जिला भिंड (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया।

इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम के सोएब, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: