Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

इस जगह रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दुकान पर करता था काम

rk
2 months ago
इस जगह रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दुकान पर करता था काम

इस जगह रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दुकान पर करता था काम 
चूरू शहर की पूनियां कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया है। कोतवाली थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान झुंझुनूं जिले के गांव जालिमपुरा निवासी ओमप्रकाश मेघवाल  के रूप में हुई है। ओमप्रकाश चूरू में एक दुकान पर काम करता था और रोजाना गांव से स्कूटी पर दूध लेकर आता-जाता था।

 परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस की सूचना पर मृतक का भाई सुनील कुमार और गांव के अन्य लोग चूरू पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान ओमप्रकाश के रूप में की। शव के पास ही उसकी स्कूटी भी खड़ी मिली। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने सुनील कुमार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: