Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

युवकों ने विधवा महिला व बच्चों को जातिगत गालियां निकालकर की बुरी तरह से मारपीट, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

rk
2 months ago
युवकों ने विधवा महिला व बच्चों को जातिगत गालियां निकालकर की बुरी तरह से मारपीट, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज


युवकों ने विधवा महिला व बच्चों को जातिगत गालियां निकालकर की बुरी तरह से मारपीट, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के आडूरी गांव में एक विधवा महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह घटना प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से की गई। पुलिस ने इस संबंध में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दलित महिला ने पूगल पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि 22 मार्च को दोपहर में दोनों आरोपी उनके घर के आगे आए।
उन्होंने महिला से तुरंत मकान खाली करने को कहा और धमकी दी कि अगर शाम तक मकान खाली नहीं किया गया तो वे खुद खाली करवा देंगे। महिला ने बताया कि इस दौरान उन्होंने उसे जातिगत गालियां भी दीं और वहां से चले गए।
देर शाम को 5-7 अन्य लोग आए और उन्होंने महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए महिला के देवर के साथ भी मारपीट की गई। पड़ोसियों के आने पर हमलावर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
महिला की रिपोर्ट के आधार पर पूगल पुलिस ने दोनों आरोपियों और 5-7 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: