Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

वार्ड 79 की निर्दलीय प्रत्याशी जुल्फेन बानो ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी को समर्थन

Bansal
1 week ago
वार्ड 79 की निर्दलीय प्रत्याशी जुल्फेन बानो ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी को समर्थन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों का प्रचार थम गया है।  वार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी को निर्दलीय प्रत्याशी जुल्फेन बानो ने अपना समर्थन देकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की है। बानो के इस योगदान को सदैव पार्टी याद रखेगी और दोनों बहनें मिलकर वार्ड के विकास को गति देने का काम करेंगी।

 

शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने यह बात सोमवार की शाम  जुल्फेन बानो के बगैर शर्त के समर्थन देने पर कही। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिनिधि विकास तंवर ने बताया कि यशपाल गहलोत की इसमें बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के हित में निर्दलीय प्रत्याशी बहन जुल्फेन बानो से समझाईश की और अंत में वह वार्ड में विकास कार्यों के लिए साथ देने के लिए तैयार हो गई।

 

 इसके बाद जुल्फेन बानो का कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी सहित मातृशक्ति ने माला पहनाकर स्वागत किया। यशपाल गहलोत ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान यशपाल गहलोत जिंदाबाद, शीतल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे भी लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में शीतल भाटी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक मौजूद रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: