Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

इस दिन जारी होगा CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट, पहली बार मई से पहले आएंगे नतीजे, अब दो बार होंगे एग्जाम

rk
2 days ago
इस दिन जारी होगा CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट, पहली बार मई से पहले आएंगे नतीजे, अब दो बार होंगे एग्जाम
इस दिन जारी होगा CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट, पहली बार मई से पहले आएंगे नतीजे, अब दो बार होंगे एग्जाम 
 
नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) इस वर्ष सत्र 2025-26 के लिए 10वीं और 12वीं के परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित कर सकता है। यह पहली बार होगा जब बोर्ड अप्रैल में ही रिजल्ट जारी करेगा, जबकि अब तक परिणाम मई या उसके बाद जारी होते रहे हैं। बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है और फिलहाल मार्क्स फीडिंग की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद रिजल्ट की समीक्षा कर अंतिम घोषणा की जाएगी।
 
10वीं में लागू हुई ‘टू-एग्जाम’ पॉलिसी
 
इस सत्र से CBSE ने 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए दो परीक्षा प्रणाली लागू की है, जिससे छात्रों को अपने अंक सुधारने का अवसर मिलेगा। दोनों परीक्षा देना अनिवार्य नहीं: छात्र यदि पहली परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट हैं तो दूसरी परीक्षा देना जरूरी नहीं है।
बेस्ट ऑफ टू लागू: दोनों परीक्षाओं में से बेहतर अंक को अंतिम परिणाम माना जाएगा।
प्रैक्टिकल एक बार: प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट केवल एक बार ही होंगे, दूसरी परीक्षा सिर्फ थ्योरी के लिए होगी।
 
दूसरी परीक्षा की प्रमुख शर्तें:
 
छात्र अधिकतम 3 विषयों (साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस, लैंग्वेज) में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। पहली परीक्षा में कम से कम 3 विषयों में शामिल होना अनिवार्य है। विंटर बाउंड स्कूलों के छात्रों को दोनों परीक्षाओं में से किसी एक में बैठने की छूट होगी। दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून के बीच प्रस्तावित है। मार्क्स फीडिंग के बाद बोर्ड की कमेटी 10-12 दिनों में परिणाम की समीक्षा करेगी। CBSE का लक्ष्य है कि समय से पहले रिजल्ट जारी कर उच्च शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाया जा सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: