Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

चेक बाउंस पड़ा भारी, छह माह की जेल, डेढ़ लाख जुर्माना

10 hours ago
चेक बाउंस पड़ा भारी, छह माह की जेल, डेढ़ लाख जुर्माना


चेक बाउंस पड़ा भारी, छह माह की जेल, डेढ़ लाख जुर्माना
बीकानेर। कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में आरोपी संजय कंसारा उर्फ संजय ठठेरा को दोषी करार देते हुए छह माह का कारावास और 1.50 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष जयपाल ने कहा कि आरोपी द्वारा लिया गया उधार चुकाने के लिए दिया गया चेक बाउंस हुआ और नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं किया गया।
परिवादी विजय तातेड ने परिवाद पेश कर बताया कि आरोपी से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। आरोपी ने पारिवारिक जरूरत बताते हुए करीब 90 हजार रुपए उधार लिए थे। रकम लौटाने के लिए आरोपी ने 11 फरवरी 2019 को पंजाब नेशनल बैंक का चेक दिया। परिवादी ने चेक को अपने बैंक में जमा कराया, लेकिन बैंक ने चेक को "ड्रॉअर से संपर्क करें" टिप्पणी के साथ लौटा दिया। इसके बाद परिवादी ने 29 अप्रैल 2019 को आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा। आरोपी ने जवाब तो दिया, लेकिन भुगतान करने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसकी चेकबुक चोरी हो गई थी और उसी का दुरुपयोग हुआ। हालांकि, वह इस संबंध में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। कोर्ट ने इसे असंगत और अविश्वसनीय माना।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: