Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सोलर कारोबारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर रुपये हड़पने का आरोप

Bansal
7 hours ago
सोलर कारोबारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर रुपये हड़पने का आरोप


सोलर कारोबारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी, कर्मचारी पर रुपये हड़पने का आरोप
 बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में सोलर कारोबारी के साथ करीब 30.60 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी और रकम हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में सीताराम गेट के सामने जस्सूसर गेट के बाहर निवासी गिरीराज किराडू ने उदयरामसर निवासी सुरेन्द्र कुमार छींपा के खिलाफ न्यायालय में परिवाद पेश किया है। परिवादी का आरोप है कि आरोपी पहले उसकी फर्म में करीब दो साल तक काम करता रहा और इस दौरान विश्वास कायम होने के बाद उसे ग्राहकों से रकम कलेक्शन करने की जिम्मेदारी भी दी गई। बाद में आरोपी ने कथित तौर पर ग्राहकों से लाखों रुपये कलेक्शन किए, लेकिन पूरी राशि फर्म में जमा नहीं कराई।
परिवादी के अनुसार वह इंडियन इंजीनियरिंग कम्पनी नाम से सोलर, इलेक्ट्रिकल ठेकेदारी और इंजीनियरिंग सर्विसेज का कारोबार करता है। उसकी फर्म पीएम सूर्य योजना से जुड़े सोलर कार्य भी करती है। आरोप है कि सुरेन्द्र कुमार करीब दो साल तक फर्म में काम करता रहा। बाद में उसने अपनी फर्म रू/स् स्नक्रक्क स्शद्यड्डह्म् श्वठ्ठद्गह्म्द्द4 शुरू कर ली, लेकिन दोनों के बीच कामकाजी संबंध बने रहे। विश्वास के चलते परिवादी अपनी फर्म के ग्राहकों से भुगतान वसूली का काम भी सुरेन्द्र को देने लगा।परिवाद में आरोप लगाया गया है कि सुरेन्द्र ने अलग-अलग ग्राहकों से रकम वसूल की, लेकिन पूरी राशि फर्म में जमा नहीं कराई। परिवादी ने रिषभ बुच्चा से ₹2.60 लाख में से ₹60 हजार, मदन गोपाल से ₹2.73 लाख में से 23 हजार, सत्यनारायण से 4 लाख में से ₹1.11 लाख, नेमीचंद से ₹2.60 लाख की पूरी रकम, अशोक व रमेश से ₹2.70 लाख में से ₹70 हजार, मयंक यादव से ₹2.70 लाख में से ₹70 हजार तथा अन्य ग्राहकों से भी रकम रोकने के आरोप लगाए हैं। परिवादी के अनुसार विभिन्न ग्राहकों से कलेक्शन की रकम में कुल ₹19.46 लाख की राशि फर्म में जमा नहीं कराई गई।शिकायत में इसके अलावा आरोपी द्वारा अपने खाते में ₹1.85 लाख लेने, क्चढ्ढ श्वठ्ठद्गह्म्द्द4 की रकम, अन्य खर्चों तथा उदयरामसर भेजे गए ₹1,27,781 के पाइप की राशि नहीं लौटाने के आरोप भी लगाए गए हैं। परिवादी का कहना है कि आरोपी ने अपनी फर्म के वर्क ऑर्डर और व्यावसायिक जरूरतों के नाम पर 5 फरवरी 2025 से 12 फरवरी 2026 के बीच उसकी फर्म के खाते से कुल ₹7,90,460 भी ट्रांसफर करवाए, जिसका कथित तौर पर कोई हिसाब नहीं दिया गया।परिवादी ने अपने परिवाद में दावा किया है कि ग्राहकों से कथित तौर पर कलेक्शन की रकम, विभिन्न भुगतान और बैंक ट्रांसफर समेत कुल ₹30,60,061 की राशि आरोपी द्वारा हड़प ली गई। रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा कथित रू से भुगतान करने से इनकार करने और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर में जबरन घुसकर उसके बुजुर्ग माता-पिता को धमकाता है। मामले में परिवादी ने अदालत में परिवाद पेश कर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: