Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्रीलंका से र‍िटायर जयसूर्या की इस टीम में में एंट्री, वर्ल्ड कप 2026 में द‍िखाएंगे जौहर

5 months ago
श्रीलंका से र‍िटायर जयसूर्या की इस टीम में में एंट्री, वर्ल्ड कप 2026 में द‍िखाएंगे जौहर

श्रीलंका से र‍िटायर जयसूर्या की इस टीम में में एंट्री, वर्ल्ड कप 2026 में द‍िखाएंगे जौहर

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 7 फरवरी से इसका आगाज होगा और 8 मार्च को फाइनल खेला जाएगा. इसी बीच शुक्रवार (30 जनवरी) को अमेरिका (USA) ने अपनी टीम का ऐलान किया.  इस टीम में 9 तो भारतीय मूल के क्रिकेटर थे. टीम की कप्तानी ही मोनांक पटेल कर रहे हैं, जो गुजरात के आणंद में पैदा हुए. वो इससे पहले साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभाल चुके हैं. मोनांक पटेल, शुभम रंजन, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार,  साईतेजा मुक्कामाला , संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुष केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर इन सभी की मूल जड़े भारत से जुड़ी हुई हैं. वहीं टीम में   पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी 3 ख‍िलाड़ी शायन जहांगीर , अली खान, मोहम्मद मोहसिन हैं. 

कौन हैं शेहान जयसूर्या 
वहीं इस टीम में श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके शेहान जयसूर्या भी हैं. 8 जनवरी 2021 को जयसूर्या ने श्रीलंका में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की. जून 2021 में खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के बाद उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में माइनर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चुना गया था. 2023 में वह मेजर लीग क्रिकेट के उद्घाटन सत्र के लिए सिएटल ऑर्कास में शामिल हुए और अब वो अमेरिका की टीम में चुने गए हैं. 34 साल के शेहान श्रीलंका के लिए 12 वनडे (195 रन, 3 विकेट) और 18 टी20 इंटरनेशनल (241 रन, 3 विकेट) मैच 2015 से 2020 के बीच खेले. 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: