Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

तीन दिवसीय मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ

rk
4 months ago
तीन दिवसीय मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ


 तीन दिवसीय मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ
बीकानेर।  आईसीएआई बीकानेर ब्रांच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सीए धीरेंद्र कुमार सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एडिशनल कमिश्नर स्टेट टैक्स बीकानेर श्री कांतिलाल जसोल, इनकम टैक्स ऑफिसर श्री हनुमान प्रसाद शर्मा, चीफ मैनेजर एसबीआई पीपी ब्रांच बीकानेर श्री वीरेंद्र कल्ला, असिस्टेंट कमिश्नर सीजीएसटी बीकानेर श्री धर्मेंद्र उपाध्याय, एजीएम केनरा बैंक श्री अविनाश नल्ला तथा एजीएम बीओबी बीकानेर श्री सुधीर कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
टूर्नामेंट के पहले दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सुबह 8 बजे किसान क्लब एवं स्टेट जीएसटी के बीच मुकाबला खेला गया। इसके पश्चात सुबह 10 बजे सीए लेजेंड और इनकम टैक्स इलेवन आमने-सामने रहे। दोपहर 12 बजे एसबीआई लायंस एवं टीम केनरा के बीच रोचक मैच हुआ, जबकि दोपहर 2 बजे एसबीआई किंग्स और बीओबी वल्र्ड के बीच मुकाबला खेला गया। सभी मैचों में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया।
आज उद्घाटन सत्र में आईसीएआई ब्रांच  के अध्यक्ष  हेतराम पूनिया, सचिव सुमित नवलखा, कोषाध्यक्ष  राजेश भूरा,  सिकाक्षा अध्यक्ष अभय शर्मा उपस्थित रहे।
ब्रांच अध्यक्ष हेतराम पूनिया ने   आज की सभी विजेता टीम को बधाई दी और बताया कि कल भी सभी निर्धारित मैच अपने तय समय पर शुरू होंगे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #khulasa news
Share: