Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : एमजीएसयू में छात्रों का प्रदर्शन, गड़बड़ी और वसूली का आरोप

2 months ago
बीकानेर : एमजीएसयू में छात्रों का प्रदर्शन, गड़बड़ी और वसूली का आरोप

बीकानेर : एमजीएसयू में छात्रों का प्रदर्शन, गड़बड़ी और वसूली का आरोप

बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) में शुक्रवार को स्टूडेंट्स ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और रिवोल्यूशन प्रक्रिया के नाम पर कथित अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया।

छात्र नेता राकेश गोदारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र हुए। वे कुलपति को ज्ञापन सौंपने पहुंचे, लेकिन कुलपति परिसर में उपस्थित नहीं मिले, जिससे छात्रों में आक्रोश फैल गया।

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कॉपी जांच में हो रही गड़बडिय़ों को तुरंत बंद करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि गलत परीक्षा परिणाम जारी होने पर रिवोल्यूशन फीस विद्यार्थियों को वापस लौटाई जाए और सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद बढ़ाई गई फीस को कम किया जाए।

ज्ञापन में परीक्षा फॉर्म पर लेट फीस कम करने, माइग्रेशन प्रक्रिया को ऑनलाइन के समान बनाने, सेमेस्टर प्रणाली में फेल विद्यार्थियों को पुनः उसी सेमेस्टर का फॉर्म भरवाने, मार्कशीट व डिग्री समय पर उपलब्ध कराने और संगम विद्यार्थियों के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग भी शामिल थी।

छात्र नेता राकेश गोदारा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो छात्र विश्वविद्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: