Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

ब्रेकिंग : राजस्थान में बैलेट से होंगे पंच-सरपंच चुनाव, केवल यह चुनाव ईवीएम से होंगे

2 months ago
ब्रेकिंग : राजस्थान में बैलेट से होंगे पंच-सरपंच चुनाव, केवल यह चुनाव ईवीएम से होंगे

ब्रेकिंग : राजस्थान में बैलेट से होंगे पंच-सरपंच चुनाव, केवल यह चुनाव ईवीएम से होंगे

जयपुर । राजस्थान में इस बार पंच और सरपंचों के चुनाव बैलेट ( मतपत्र) से होंगे। केवल जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ही EVM से करवाए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टरों को पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए भेजी गाइडलाइन में पंच, सरपंच के चुनाव बैलेट से करवाने की तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों में भी कई जगह EVM कम पड़ने पर उनके चुनाव भी कुछ जगहों पर बैलेट बॉक्स से करवाने की तैयारी रखने के लिए कहा गया है। प्रदेश में पिछले 3 बार से पंच, सरपंच सहित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव ईवीएम से होते रहे हैं। पिछले चुनाव ईवीएम से हुए थे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंच-सरपंच के चुनाव मतपेटियों (बैलेट बॉक्स) से करवाए जाने का हवाला देते हुए इनकी मरम्मत, ऑयलिंग, ग्रीसिंग का काम जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। जिन जिलों को एक्स्ट्रा बैलेट बॉक्स चाहिए, उनको राज्य निर्वाचन आयोग उपलब्ध करवाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: