बीकानेर: जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, इकरारनामा करने के बावजूद बेच दी जमीन
बीकानेर: जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, इकरारनामा करने के बावजूद बेच दी जमीन
बीकानेर। कृषि उपज मंडी के व्यापारी मुकुंद लाल शर्मा के साथ जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी संजय सेठिया और उसकी पत्नी नीतू सेठिया ने इकरारनामा करने के बावजूद करीब 74 बीघा जमीन किसी और को बेच दी। इस मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-02 ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत प्रसंज्ञान लिया है। परिवादी मुकुंद लाल ने बताया कि व्यापारिक संबंधों के चलते उन्होंने संजय सेठिया पर भरोसा किया था। आरोपियों ने थारूसर (पूगल) स्थित अपनी और पत्नी के नाम की कुल 74 बीघा 10 बिस्वा कृषि भूमि बेचने का सौदा किया, लेकिन इकरारनामा होने के बाद आरोपियों ने छल करते हुए उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी। जब व्यापारी को गुमराह करने का पता चला, तो उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
न्यायालय ने प्रकरण पर विचार करते हुए माना कि आरोपियों ने संपत्ति बेचने की प्रवंचना कर परिवादी के साथ विश्वासघात किया है। कोर्ट ने पुलिस को विधि सम्मत कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जिला एवं सेशन न्यायालय ने भी इसे गंभीर माना है। गौरतलब है कि यह मामला 2021 का है। परिवादी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें एफआर लगा दी गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ