Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बदमाश पकडऩे आई पुलिस, दीवार कूदकर दूसरे घर में घुसी, घरवाले मारने दौड़े तो बोले पुलिस हैं… जवानों की रात में दबिश से डरा परिवार

rk
4 months ago
बदमाश पकडऩे आई पुलिस, दीवार कूदकर दूसरे घर में घुसी, घरवाले मारने दौड़े तो बोले पुलिस हैं… जवानों की रात में दबिश से डरा परिवार

बदमाश पकडऩे आई पुलिस, दीवार कूदकर दूसरे घर में घुसी, घरवाले मारने दौड़े तो बोले पुलिस हैं… जवानों की रात में दबिश से डरा परिवार

जयपुर। जयपुर में एक क्रिमिनल को पकड़ने आई भरतपुर पुलिस के दूसरे घर में दबिश देने से परिवार डर गया। मंकीकैप पहने 4-5 पुलिसकर्मी दीवार और गेट कूदकर दूसरे घर में घुसी थी। तभी परिवार का एक सदस्य घूम रहा था, उसने बदमाश समझ उन्हें मारने के लिए चिल्लाया। इस पर वे बोले हम पुलिस से हैं।

मामला बुधवार रात 11:45 बजे जयसिंहपुरा खोर के पंचवटी कॉलोनी का है। भरतपुर पुलिस ने जयपुर पुलिस का सहयोग नहीं लेकर लोकेशन के आधार पर क्रिमिनल को पकड़ने के लिए रेड की थी। बाद में भरतपुर पुलिस सामने वाले मकान में किराए पर रहने वाले क्रिमिनल को पकड़कर ले गई।

जयसिंहपुरा खोर के पंचवटी कॉलोनी में गवर्नमेंट टीचर राकेश वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। राकेश ने बताया- बुधवार रात फैमिली मेंबर घर में सो रहे थे। रात करीब 11:45 बजे मंकीकैप पहने चार-पांच लोग दीवार और मेन गेट कूदकर घर में घुस गए। घर के पोर्च में घूमने के दौरान बड़े बेटे ने उन लोगों को देख लिया। बेटे के वहां से चिल्लाकर पूछने पर जबाव देने की बजाय सभी छिपकर बैठ गए। उसने परिवार के सभी लोगों को जगाया।

बदमाशों के घर में घुसने को लेकर परिवार में दहशत हो गई। घरवालों ने जोर-जोर से चिल्लाकर और शोर मचाकर उन्हें डंडों से मारने के लिए कहा। इस पर वे बोले- हम हरियाणा पुलिस से हैं। किसी अपराधी को पकड़ने आए हैं। लोकेशन के आधार पर आपके घर में आ गए। बाद में स्थानीय लोगों से पूछकर सामने वाले घर में दबिश देकर किराए पर रह रहे फरार क्रिमिनल को पकड़ा। आरोपी पर चेक बाउंस का मामला है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: