Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: घने कोहरे के कारण बस-पिकअप भिड़ंत, टक्कर के बाद पिकअप बस के नीचे फंसी

rk
4 months ago
बीकानेर: घने कोहरे के कारण बस-पिकअप भिड़ंत, टक्कर के बाद पिकअप बस के नीचे फंसी

बीकानेर: घने कोहरे के कारण बस-पिकअप भिड़ंत, टक्कर के बाद पिकअप बस के नीचे फंसी
बज्जू के समीप श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। बीठनोक-गड़ियाला मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में पिकअप वाहन बस के नीचे फंस गया, जिससे उसका चालक एक घंटे तक फंसा रहा। बाद में उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मेड़ी का मगरा से बीकानेर जा रही करणी बस मोटासर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बीठनोक की तरफ से आ रही कीटनाशक से भरी एक पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

घने कोहरे के कारण दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह बस के नीचे चला गया, जिससे चालक बाहर नहीं निकल पा रहा था। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। जेसीबी मशीन की मदद से बस को उठाकर पीछे किया गया, तब जाकर पिकअप के चालक को बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को गोविंदसर सरपंच प्रतिनिधि ने चिकित्सालय पहुंचाया। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: