Khulasa Online
Breaking
• टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

घर में बेटी की शादी की खुशी तभी ऐसी खबर आई  कि घर में मचा कोहराम

rk
8 hours ago
घर में बेटी की शादी की खुशी तभी ऐसी खबर आई  कि घर में मचा कोहराम


घर में बेटी की शादी की खुशी तभी ऐसी खबर आई  कि घर में मचा कोहराम
बीकानेर।  जिले के देशनोक थाना क्षेत्र के बरसिंहसर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां एक पिता, जो अपनी बेटी की शादी की खुशियों में डूबा हुआ था, उसी दिन सुबह अचानक हुए हादसे में जिंदगी हार गया। जानकारी के अनुसार गांव के सम्मानित शिक्षक और महर्षि जसनाथ बाल विद्या मंदिर के संस्थापक मनोहरलाल सारस्वत की रविवार सुबह करीब छह बजे पानीके कुंड में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह किसी काम से जाते समय उनका पैर फिसल गया और वे सीधे कुंड में जा गिरे। जब तक उन्हें संभाला जाता, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सबसे दर्दनाक बात यह है कि उसी दिन उनकी बड़ी बेटी की शादी थी और शाम को बारात आने वाली थी। घर में जहां खुशियों का माहौल था, वहीं कुछ ही घंटों में सब कुछ मातम में बदल गया। रात भर मेहंदी और शादी की रस्मों में शामिल होकर मनोहरलाल ने पूरे उत्साह से जश्न मनाया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह इतनी भयावह खबर लेकर आएगी। गांव में दादा के नाम से पहचाने जाने वाले मनोहरलाल सारस्वत ने वर्षों पहले शिक्षा की अलख जगाते हुए महर्षि जसनाथ बाल विद्या मंदिर की स्थापना की थी। उनके प्रयासों से पढ़े कई छात्र आज अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी का घर, जहां कुछ ही देर में शहनाइयां गूंजनी थीं, अब सिसकियों और आंसुओं से भर गया है। यह हादसा हर किसी को भीतर तक झकझोर गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: