Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल, इन बड़े फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

2 months ago
राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल, इन बड़े फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट की बैठक कल, इन बड़े फैसलों को मिल सकती है मंजूरी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण, विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी। इसके बाद इनको मंजूरी दी जाएगी। राजस्थान विधान सभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है। पहले दिन ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर तीन दिन बहस होगी और पांचवे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का जवाब आएगा। कैबिनेट की बैठक में राजस्थान जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश-2025, राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अध्यादेश, 2025, पंचायती राज अधिनियम और नगरपालिका अधिनियम रखे जाएंगे। इनको कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सदन में पेश किया जाएगा।

इससे पूर्व भजनलाल कैबिनेट की बैठक 30 दिसम्बर को हुई थी। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे। जिसमें राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति 2025, राजस्थान राजस्व लेखा सेवा नियम 2025, नई गाड़ियों के खरीद पर टैक्स में छूट, राजस्थान AIML पॉलिसी और विधानसभा में अतिरिक्त मार्शल की नियुक्ति के फैसले लिए गए थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: