Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में 18 लाख के बनेंगे ये आइडी कार्ड, आज से विभाग का विशेष अभियान शुरू

2 months ago
राजस्थान में 18 लाख के बनेंगे ये आइडी कार्ड, आज से विभाग का विशेष अभियान शुरू

राजस्थान में 18 लाख के बनेंगे ये आइडी कार्ड, आज से विभाग का विशेष अभियान शुरू

पोषण ट्रेकर पर पंजीकृत 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की आभा आइडी (डिजिटल हेल्थ आइडी) कार्ड बनेंगे, जिसमें स्वास्थ्य रिकॉर्ड का लेखा-जोखा दर्ज होगा। महिला बाल विकास विभाग इसके लिए सोमवार से विशेष प्रेरणा अभियान शुरू कर रहा है, जिसमें घर-घर सर्वे कर पोषण ट्रेकर पर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को जोड़ेगा। साथ ही एक माह में करीब 18 लाख से अधिक बच्चों और लाभार्थी महिलाओं की आभा आइडी बनाई जाएगी। गत नवंबर की पोषण ट्रेकर की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 3 से 6 वर्ष के 11 लाख 70 हजार, 812 बच्चे शाला पूर्व शिक्षा के तहत पंजीकृत है। इसके अलावा 3 साल तक बच्चे और धात्री व गर्भवती माताओं को मिलाकर विभाग ने 36 लाख, 62 हजार, 557 लाभार्थी हैं, जो विभाग की पोषण आहार से जुड़ी 6 योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इनमें से सिर्फ 16.53 प्रतिशत की ही आभा आइडी बनी हुई है यानी 5.97 लाख की आभा आइडी बनी है। अब विभाग ने एक माह में 50 प्रतिशत लाभार्थियों की आभा आइडी बनाने का लक्ष्य रखा है।

ये होगा काम…
19 फरवरी तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका घर-घर जाकर बच्चों के साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं का सर्वे करेंगी। इसमें विभाग की योजनाओं से वंचित गर्भवती और धात्री महिलाओं व बच्चों को जोड़ा जाएगा। जिन बच्चों और महिलाओं की आभा आइडी नहीं बनी हुई है, उनकी आभा आइडी बनाई जाएगी। साथ ही पोषण ट्रेकर पर पंजीकृत बच्चों का वजन, लंबाई व ऊंचाई मापी जाएगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले 3 से 6 साल तक बच्चों की अपार आइडी भी बनाई जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: